डीएम वंदना सिंह ने लिया जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा , सुरक्षा व्यवस्था एवं वोटिंग का किया निरीक्षण
नैनीताल ( nainilive.com )- लोक सभा चुनाव को शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शिता तरीके से कराने व अधिक से अधिक मतदान कराने के उददेश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना ने विधान सभा हल्द्वानी, नैनीताल और लालकुआँ के विभिन्न बूथांे का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं वोटिंग का लिया जायजा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान के दौरान बूथों पर तैनात पीठासीन अधिकारियों से मॉक पोल क्लियर किए जाने की जानकारी ली । साथ ही निर्देश दिये कि मतदाता सूची से ठीक मिलान अवश्य करें तथा वोटिंग समाप्ति के पश्चात नियमानुसार सीलिंग कराना सुनिश्चित करे। बूथों पर तैनात बीएलओ से कहा कि मत डालने आ रहे लोगों को आवश्यक सहयोग दे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी बूथों पर निरीक्षण के दौरान सुरक्षा तथा अन्य व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस अवसर पर लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधान सभा हल्द्वानी में खालसा बालिका इन्टर कालेज, पंडित केशवदत्त इन्टर कालेज दमुवाढूगा, राजकीय बालिका इन्टर कालेज बनभूलपुरा, राजकीय प्राथमिक विद्या मन्दिर गांधीनगर तथा शिशु भारती विद्या मन्दिर इन्टर कालेज गौजाजाली का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी मीडिया विशाल मिश्रा, सिटी मजिस्टेªट एपी बाजपेयी, तहसीलदार सचिन कुमार आदि उपस्थित थे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग