DM Vandana Singh ने किया हल्द्वानी अंतर्गत वन निगम के सिटी फॉरेस्ट का स्थलीय निरीक्षण

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com)- जिलाधिकारी वंदना ने सोमवार देर सायं नगर हल्द्वानी अंतर्गत वन निगम के सिटी फॉरेस्ट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां हो रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी उमेश तिवारी से वहॉ हो रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने आगामी 15 नवंबर तक हर हाल में सभी सुधारीकरण एवं अन्य निर्माण कार्य पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिटी फारेस्ट का लाभ यहां की जनता को बेहतर रूप से मिले। जन सामान्य को विशेष रूप से सीनियर सिटीजन को एक बेहतर पर्यावरण की दृष्टि से बेहतर स्थान उपलब्ध हो।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल ने किये 51 पुलिस निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों के तबादले


जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त पार्क का शीघ्र ही मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण भी किया जाना प्रस्तावित है। इस दौरान डीएफओ उमेश तिवारी उप जिला अधिकारी परितोष वर्मा, एसडीओ शशिदेव आदि उपस्थित थे। इसके प्रसाद पश्चात जिलाधिकारी ने रामपुर रोड स्थित एच एन इंटर कॉलेज में मंगलवार को मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम की पूर्व तैयारी को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया तथा इस संबंध में जानकारी लेते हुए अधिकारियों को सभी तैयारियां यथासमय पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें 👉  दुखद समाचार : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूड़ी का निधन

इस दौरान दर्जा राज्यमंत्री डॉ अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्य,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट,सहित अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान,सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, एसडीएम परितोष वर्मा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ
https://wpcls.com/product/wordpress-freelancing-mastery-course/?linkId=lp_362209&sourceId=anchal-pant&tenantId=wpcls
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page