डीएम वंदना सिंह के निर्देशों से हल्द्वानी में कई स्थानों पर ठीक हुई स्ट्रीट लाईट

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com )- जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी बस स्टेशन, ठंडी सड़क, दुर्गा सिटी सेंटर और क्रियाशाला में स्ट्रीट लाईट की समुचित व्यवस्था कर दी है। इससे राहगीरों के साथ ही बालिकाओं को रात्रि आवाजाही में आसानी होगी। साथ ही सुरक्षित भी महसूस करेगी।इस आशय की जानकारी देते हुए नगर मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई ने बताया कि रविवार शाम को नगर निगम की टीम ने उक्त स्थलों में स्ट्रीट लाईट बदल दी है।

डीएम के निर्देशो में बाल विकास, शिक्षा विभाग ने विभिन्न स्थलों में कार्यशाला आयोजित कर असुरक्षित स्थलों को चिन्हित किया था। इसी क्रम में हल्द्वानी बस स्टेशन में 09, ठंडी सड़क में 14, दुर्गा सिटी सेंटर में 07 और क्रियशाला में 11 खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को बदल/ठीक कर दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी स्ट्रीट लाइट का सत्यापन किया और सुचारू रूप पाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पेट्रोल एवं डीज़ल की पर्याप्त उपलब्धता

सुरक्षा के लिहाज से नगरपालिका नैनीताल ने नंदा देवी मेला क्षेत्र में 30 स्थलों में सीसीटीवी और हाई मास्क लाइट की पर्याप्त व्यवस्था की है। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, नवीन देवली मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  दुखद समाचार : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूड़ी का निधन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page