बिल पास कराने को लेकर पूर्व छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय कर्मचारियों को दी जान से मारने की धमकी
संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- छात्र नेताओं द्वारा दीक्षान्त समारोह के रुके हुए बिलो को पास करवाने के संदर्भ में, विश्विद्यालय प्रशासन के कर्मचारियों को धमकाया गया। जिसके विरोध में कर्मचारियों ने कार्य वहिष्कार किया। जिस पर प्रशासन द्वारा छात्र नेताओं के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया।

बीती शाम दो छात्र नेता पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज भट्ट व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विकास जोशी द्वारा विश्वविद्यालय कर्मचारी दीपक बिष्ट व विमला नेगी को रास्ते में रोककर उनके साथ अभद्रता व जान से मारने की धमकी दी गयी। व अनावश्यक रूप से बिल पास कराने का दबाब बनाया गया।
गुरुवार को दोनो कर्मचारियों द्वारा इसकी सूचना विश्विद्यालय प्रशासन को दी गयी। जिससे अन्य कर्मचारी भी आकोषित हो उठे, पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार कर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने लगे। व कर्मचारियों द्वारा कुलसचिव को ज्ञापन दिया गया।
इस मामले में कुमाऊ विश्वविद्यालय के कुलसचिव खेमराज भट्ट ने कहा कि, विश्वविद्यालय के कर्मचारियों द्वारा तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया है जिसमे,छात्र नेताओ ने कर्मचारियों को धमकी देने की बात कही गई है। इसलिए कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए। विश्विद्यालय प्रशासन द्वारा कोतवाली मल्लीताल में छात्र नेताओं के विरुद्ध तहरीर दी जा रही है।

कुमाऊं विश्वविद्यालय महासंघ अध्यक्ष गोपाल सिंह करायत, उपाध्यक्ष दीपक बिष्ट,कोषाध्यक्ष संजीत आर्य,गणेश बिष्ट,हरीश राम, राम सिंह गुंसाई,आनंद मैठाणी, विमला नेगी,जगमोहन रौतेला,नवल बिनवाल,प्रकाश,आनंद रावत,कुंवर सिंह जलाल,हरीश आर्य,नंदा पालीवाल,लक्ष्मण सिंह बिष्ट,जगमोहन मेहरा,आशा आर्य,कमला आर्य,सैलजा वर्मा,विमल चंदा समशेर सिंह राजन सिंह,केएएस बिष्ट जेएस रावत आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन