व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे के खिलाफ झूठे मुकदमे की हो निष्पक्ष जांच:हेम आर्य

व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे के खिलाफ झूठे मुकदमे की हो निष्पक्ष जांच:हेम आर्य

व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे के खिलाफ झूठे मुकदमे की हो निष्पक्ष जांच:हेम आर्य

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा ,भवाली/नैनीताल( nainilive.com )- भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे के समर्थन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेम आर्या ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य सरकार, मंत्री, विधायक की आड़ में भवाली पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा पर भवाली कोतवाली में व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवाने पर प्रदेश सरकार को घेरा है।

उनका कहना है कि व्यापार मंडल अध्यक्ष ने पूरे कोरोना काल में गरीब जरूरतमंद लोगों की मदद की है।

यह भी पढ़ें 👉  जनहित संस्था के शिष्टमंडल ने अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद नैनीताल को प्रस्तुत की आपत्तियाँ

यह भी पढ़े – ग्रामीणों ने हेम आर्य को बताई समस्याएं

आर्य ने कहा है कि उन्होंने इस भीषण बीमारी में लोगों की सहायता की। जिसे उनके राजनीतिक प्रतिद्वंदी पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने भवाली पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा पर अपने पद का दुरुपयोग का आरोप लगाया और कहा कि, व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे को झूठा फंसाया गया है। प्रदेश सरकार, मंत्री, विधायक के दबाव में कोतवाली में झूठा मुकदमा कायम किया। उन्होंने संजय वर्मा पर तानाशाही करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता भाजपा के तानाशाही रवैयों से परेशान हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राउंड जीरो पर उतरकर केंद्रीय मंत्री ने लिया जायजा, कहा नैनीताल सहित सभी पर्यटक स्थल सौ फीसदी सुरक्षित

उन्होंने प्रदेश सरकार की निंदा करते हुए जल्द से जल्द झूठे मुकदमे को वापस लेने की मांग की, उन्होंने साथ ही भवाली कोतवाल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि, कोतवाल ने बगैर जांच किए हुए प्रदेश सरकार के दबाव में काम किया।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page