हल्द्वानी: जल परीक्षण हुआ आसान, गांव –गांव पहुंचेगी वाटर टेस्टिंग किट
हल्द्वानी: जल परीक्षण हुआ आसान, गांव –गांव पहुंचेगी वाटर टेस्टिंग किट
न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com )- जिन स्त्रोतों से हमें जल प्राप्त होता हैं। उसमें रासायनिक तत्वों के सूक्ष्म कण व बैक्टीरिया होते हैं। इनमें से कुछ हमें फायदा पहुंचाते हैं तो कुछ से नुकसान भी होता है। कई बार पानी में पाए जाने वाले वैक्टीरिया से हमें कई रोग हो जाते हैं। ऐसे में लूज मोशन, उल्टी व अन्य गंभीर बीमारियों के होने का खतरा भी बना रहता है। लोगों के स्वास्थ्य के मद्देनजर शासन के निर्देश पर जल संस्थान विभाग द्वारा वाटर टेस्टिंग किट मुहैया कराई जाएगी।
वैसे तो पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए बाजार में अनेक प्रकार की टेंस्टिंग किट व टेस्टर उपलब्ध हैं। जिससे पानी में मौजूद खनिज, रासायनिक तत्व व किटाणुओं की परख की जा सकती है। लेकिन अब जल संस्थान द्वारा तैयार रुपरेखा के मुताबिक ग्राम पंचायत स्तर पर भी यह किट उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग द्वारा दी जाने वाली किट के जरिए प्रति किट 100 सैंपल की जांच हो सकेगी। इस किट से पानी में मौजूद हानिकारक तत्वों के अलावा अधिक मात्रा मैं मौजूद खनिजों की मात्रा भी देखी जा सकती है। यह किट मुहैया कराने के पीछे शासन की मंशा यह है कि अशुद्ध पानी के सेवन से लोगों में होने वाली बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके।
पानी में इन तत्वों की अधिकता है हानिकारक
पानी में क्लोराइड 250-1000 मिग्रा/ली से अधिक होने से पानी के स्वाद में बदलाव व आयरन 0.3-1.0 मिग्रा/ली-अधिक हुआ तो रंग व स्वाद में अंतर की शिकायत होने लगती है। फ्लोराइड 1.0-1.5 मिग्रा/ली. अधिक होने से दांत व हड्डी कमजोर हो जाते हैं। लिहाजा इन तत्वों की दुष्प्रभाव से बचाने के लिए विभाग द्वारा हर छह माह में जांच की जा रही है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

अमजा की “पत्रकारीय सामयिक चुनौतियां” संगोष्ठी व कार्यशाला जून में
लोक भवन नैनीताल में आयोजित ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ कार्यक्रम में सैनिकों और पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान
फेक नैरेटिव और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहें: सीएम धामी
कुमाऊँ में मीडिया सशक्तिकरण की ऐतिहासिक पहल — हल्द्वानी में 6.75 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मीडिया सेन्टर का शिलान्यास, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रायोफिटिक फ्लोरा ऑफ गैरसैंण ,उत्तराखंड , वेस्टर्न हिमालय पुस्तक फ्लोरा का किया लोकार्पण एवं विमोचन