खेल महाकुंभ मे खुशी बिष्ट ने दौड़ में प्रथम स्थान किया प्राप्त

Share this! (ख़बर साझा करें)

भवाली ( nainilive.com )- राज्य स्तरीय खेल कुंभ महाकुंभ देहरादून में आयोजित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में आयोजित अंडर-17 की 800 मीटर की दौड़ में राजकीय इंटर कॉलेज भूमियाधार की 12वीं की छात्रा खुशी बिष्ट ने 800 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया है।

खेल महाकुंभ में 13 जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें खुशी बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। खुशी ने बताया कि उन्होंने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। वह सुबह शाम 5 किलोमीटर तक दौड़ती है। उन्होंने बताया कि आने वाले ओलंपिक खेलो में प्रतिभा कर अपने देश और जिले का नाम रोशन करना चाहती है। वही खुशी के पिता बलवंत सिंह बिष्ट रोडवेज में कार्यरत है और उनकी माता गीता बिष्ट ग्रहणी है। खुशी के तीन बड़े भाई बहन है।

खुशी के कोच दान सिंह बिष्ट ने बताया कि खुशी ने महाकुंभ खेल प्रतियोगिता के लिए बहुत मेहनत की थी जिससे उसे आज यह मुकाम हासिल हुआ है। खुशी को विद्यालय प्रबंधन ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल शहर में यातायात के नियमन एवम् नियंत्रण हेतु मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page