भवाली में हरिद्वार कुम्भ मेले कोरोना फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , भवाली ( nainilive.com )- भवाली में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह जी के निर्देशानुसार पर आज नगर कांग्रेस कमेटी भवाली द्वारा भाजपा शासन में हरिद्वार कुम्भ मेले मैं कोरोना की फर्जी आर. टी. पी. सी. आर. रिपोर्ट बनाकर जो महा घोटाला कर पूरे देश व प्रदेश में महामारी को फैलाने का काम किया उसको लेकर कांग्रेसजनों ने प्रदेश की भाजपा सरकार का घोड़ाखाल-भीमताल चौराहे पर पुतला दहन किया। कांग्रेस जनों द्वारा माँग की गयी कि घोटाले की उच्चस्तरीय जाँच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाय।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेम आर्य, पी. सी. सी. सचिव खष्टी बिष्ट, पूर्वपालिका अध्यक्ष दयाल चन्द आर्य, प्रदेश सचिव विधि प्रकोष्ठ पुष्पेश पाण्डे, महिला जिलाध्यक्ष मीना बिष्ठ, जिलाध्यक्ष एस. सी. प्रकोष्ठ आशा आर्य, नगर उपाध्यक्ष दिनेश जोशी, नगर सचिव राहुल कुमार, नगर अध्यक्ष एस. सी. प्रकोष्ठ हरेन्द्र आर्य, नगर अध्यक्ष सेवादल ललित मोहन आर्य, पूर्व बी. सी. डी. मेंबर सुरेंद्र सिंह, कंचन सुयाल, सद्दा मियां, हिमांशु भट्ट, गुड्डू सागर, दिनेश आर्य, शेखर चन्द्र, राहुल कुमार, सचिन आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के सदस्य डा० अफरोज अहमद 02 जून को नैनीताल में
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page