उत्तराखंड में मौसम विभाग की कुछ जिलों में 6 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

Share this! (ख़बर साझा करें)

देहरादून ( nainilive.com )- उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के जनपदों में बारिश का दौर जारी है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में आज भी कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। जबकि, प्रदेश के अन्य इलाकों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कुमाऊं क्षेत्र के कुछ इलाकों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, छह जुलाई तक प्रदेशभर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने से सड़क और राजमार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं। नालों-नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। उन्होंने हिदायत दी है, बारिश के दौरान नदी-नालों के आसपास जाने से बचें और मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करें। 

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने सफाई कार्मिकों की समस्याओं की समीक्षा की

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 4 और 5 जुलाई राज्य के देहरादून टिहरी पौड़ी नैनीताल बागेश्वर और चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है . शेष जनपदों में गरज चमक के काटने से मध्यम बारिश हो सकती है जिसको लेकर चलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 6 जुलाई को भी इन जनपदों में बारिश का दौर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ शेर सिंह सामंत ने किया डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का भ्रमण
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page