बड़ी खबर : प्रशासन ने भूकंप को लेकर की मॉक ड्रिल ,नैनीताल में फिर डोली धरती , यहाँ फसे स्कूल में बच्चे

Naini Live - logo
Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- जिला आपातकालीन परिचालन से प्राप्त सूचना के अनुसार प्रातः 11 बजे कपकोट, बागेश्वर में 6.5 रिक्टर स्केल के भूकम्प आने की सूचना प्राप्त हुई है जिसका असर नैनीताल शहर, रामनगर, कालाढूंगी व धारी में हुआ। मौके पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की टीम पहुँच चुकी है।
प्राप्त सूचना के अनुसार नैनीताल शहर के आज़ाद क्लॉथ हाउस में आग लग गई है व जीजीआईसी तल्लीताल में स्कूली विद्यार्थियों फसे हुए है तथा 06 कक्षा कक्ष क्षतिग्रस्त हो गए है।

यह कार्यवाही जिला प्रशासन नैनीताल द्वारा चल रही मोक ड्रिल के अवसर पर किया गया। डीएम नैनीताल धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशानुसार जिला आपदा परिचालन केंद्र द्वारा आज पूर्व प्रस्तावित समय प्रातः 11 बजे फ्लैट्स मैदान पर इस मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह उदय शंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी अल्मोड़ा में हुआ सम्पन्न
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page