भारतीय ऑर्बिटर ने पूरे किए चन्द्रमा के 4400 चक्कर
भारतीय ऑर्बिटर ने पूरे किए चन्द्रमा के 4400 चक्कर
चन्द्रमा के वातावरण की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाएगा ओर्बिटर
पिछले साल 20 अगस्त को चन्द्रयान 2 का ओर्बिटर पहुचा था चाँद की कक्षा में ।
न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- भारतियों के लिए गर्व करने वाली बात है कि चन्द्रयान 2 का ऑर्बिटर चाँद के वातारण की बारीक से बारीक जानकारी जुटाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। वह एक साल में चाँद के 4400 चक्कर लगा चुका है। ऑर्बिटर में अनेक उपकरण लगे हुए हैं, जो एक साल पूरा हो जाने के बाद भी बिलकुल सही काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : स्पेस अपडेट: 95 नए ड्वार्फ (बौना) तारों की नई खोज
इसरो ने इस संदर्भ में हाल ही में जानकारी दी है। चंद्रयान 2 भारत का महत्वपूर्ण मिशन था। बेशक चन्द्रमा पर इसकी सॉफ्ट लैंडिंग गलत हो गई, लेकिन ऑर्बिटर अपना काम बिल्कुल सही कर रहा है। यदि सॉफ्ट लैंडिंग सफल हो गई होती तो, निश्चिन्त ही लैंडर विक्रम चाँद के उस भाग में पहुच जाता जंहा बर्फ के रूप में पानी मौजूद हो सकता था।
यह भी पढ़ें : अचम्भित करने वाली ये तस्वीरें पृथ्वी के नही, लाल ग्रह के धरती की हैं
मगर ऑर्बिटर जिस कार्य को अंजाम देने में जुटा है, वह पूरी दुनिया के लिए अहम है, जो चाँद पर बस्ती बसाने का मानव स्वप्न को साकार कर सकता है। जी हां, ओर्बिटर चाँद के वातावरण में मौजूद हवा व गैसों की जानकारी में लगा है। जिससे चाँद की जलवायु का भी पता चल सकेगा। इससे चाँद की परिस्थितियों का पता चल सकेगा और वैज्ञानिक उसके अनुरूप जीवन बसाने में योजना बना सके।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन