भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट के प्रयासों से भीमताल विकासखंड में शुरू होने जा रहा कूड़ा निस्तारण की अभिनव पहल
न्यूज़ डेस्क, नैनीताल ( nainilive.com )- भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट के प्रयासों से भीमताल विकासखंड में कूड़ा निस्तारण की अभिनव पहल शुरू होने जा रही है। आगामी 13 मई 2022 से भीमताल विकासखंड द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के होटलों एंव रेस्टोरेन्ट का कूड़ा एकत्र करने का काम शुरू किया जायेगा । पिछले कुछ माह से इस तरह की कोशिश की जा रही थी। भीमताल विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्र के होटल व्यवसायी कूडे को लेकर बहुत परेशान थे । होटल व्यवसायियों की इस समस्या का समाधान भीमताल के ब्लाक प्रमुख हरीश बिष्ट के प्रयासों से संभव हो पाया है।

उत्तराखंड में भीमताल पहला ब्लॉक बनेगा जो इस प्रकार का कार्य प्रारम्भ करेगा सबसे पहले ,भवाली , भीमताल, नौकुचियाताल ज्योलीकोट बेलुवाखान ,भुजियाघाट और सलडी के होटलों का कूड़ा एकत्र किया जायेगा । इसके बाद अन्य स्थानों का कूड़ा भी एकत्र किया जायेगा । कूड़े को प्रशोधित कर खाद बनाया जाना भी प्रस्तावित है।

कूड़े निस्तारण के लिए होटलों से बहुत कम अंशदान लिया जायेगा। कूड़ा निस्तारण का यह पूरे कार्यक्रम होटलों के सहयोग से ही चलाया जायेगा। उत्तराखंड में ग्रामीण क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण का यह पहला प्रयास है । इस कार्य का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी डॉ संदीप तिवारीऔर ब्लाक प्रमुख डॉ हरीश सिंह बिष्ट द्वारा कल 13 मई को 10.30बजे विकास खण्ड कार्यालय भीमताल में होगा ।इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी होटल व्यवसायी व जनप्रतिनिधि उपस्थित व गणमान्य लोग उपस्थित रहेगें ।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

जिला गंगा समिति की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न
ओलाबृष्टि से हुए नुकसान का आकलन कराकर दें किसानों को मुआवजा- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा
नैनीताल में झीलों के सौंदर्यीकरण व आधुनिक पार्किंग व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार — सचिव स्तर से स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के निर्देश
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने द लीडरशिप फनल’ एवं ‘थॉट टू इंक’ पुस्तकों का किया लोकार्पण
होमस्टे नियमावली के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 150 होमस्टे इकाइयों का पंजीकरण निरस्त