गत माह भीमताल क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना में घायल के उपरांत मृत्यु के मामले में संलिप्त 02 अभियुक्तों को भीमताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share this! (ख़बर साझा करें)

भीमताल ( nainilive.com)- गत माह भीमताल क्षेत्र में आपसी विवाद में मारपीट के बाद घायल देवेंद्र सिंह जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी, की हत्या में दोनों आरोपितों को नैनीताल पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। दिनांक 19.05. 25 को सिटी व्यू रेस्टोरेंट क्वेराली सलड़ी में काम करने वाले कारीगर देवेंद्र सिंह के साथ धीरज नगरकोटी तथा केदार सिंह द्वारा कहासुनी के बाद मारपीट की गई, जिसमें देवेंद्र सिंह को गंभीर चोट आने पर घायल देवेंद्र सिंह को हायर सेंटर बरेली राममूर्ति में रेफर किया गया था, जहां देवेंद्र सिंह की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी।

इस संबंध में सिटी व्यू रेस्टोरेंट के मालिक सुरेंद्र सिंह की तहरीर के आधार पर थाना भीमताल में मु0 FIR नंबर-36 /2025 धारा 103(1),115(2),352 ,324 (4) बीएनएस बनाम केदार सिंह व धीरज नगरकोटी अभियोग पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष विमल मिश्रा द्वारा संपादित की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP NAINITAL श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  मीट में मिर्च अधिक होने पर कर दी थी हत्या, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता की दमदार पैरवी से एडीजे द्वितीय कुलदीप शर्मा की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

पुलिस को मिली कामयाबी

श्री जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक यातायात/अपराध नैनीताल के मार्गदर्शन व श्री प्रमोद शाह पुलिस उपाधीक्षक भवाली के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष भीमताल श्री विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा घटना में लिप्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई। पुलिस द्वारा धीरज सिंह नगरकोटी पुत्र स्व0 अमर सिंह निवासी जैंती थाना दन्या जिला अल्मोड़ा को जैंती अल्मोड़ा से , केदार सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी RTO रोड जयदेवपुर कॉलोनी थाना मुखानी हल्द्वानी, को सुरागरसी पतारसी के माध्यम से दबिश देकर RTO रोड एस मोड के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page