लेफ्टिनेंट जनरल एस. एस. महल, वी. एस. एम. जी.ओ.सी. , उत्तर भारत एरिया ने किया सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का दौरा

लेफ्टिनेंट जनरल एस. एस. महल, वी. एस. एम. जी.ओ.सी. , उत्तर भारत एरिया ने किया सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का दौरा

लेफ्टिनेंट जनरल एस. एस. महल, वी. एस. एम. जी.ओ.सी. , उत्तर भारत एरिया ने किया सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का दौरा

Share this! (ख़बर साझा करें)

शिवांशु जोशी , नैनीताल ( nainilive.com )- सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में बीते दिवस दिनांक 17 जून, 2021 को लेफ्टिनेंट जनरल एस. एस. महल, वी. एस. एम. जी.ओ.सी. , उत्तर भारत एरिया ने दौरा किया। उन्होंने कोरोना काल में वर्चुअल माध्यम से विद्यालय के अध्यापकों द्वारा प्रदत्त शिक्षा की प्रशंसा की एवं विद्यालय परिसर में विभिन्न निर्मणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के जनरल एम्प्लॉयीज को उनके पारश्रमिक कार्यों के लिए सराहा।

ऑनलाइन शिक्षा में बढ़ते प्रयासों के कारण कैडेट्स का संपूर्ण विकास संभव हो पा रहा है, जिसके लिए उन्होंने विद्यालय के उप – प्रधानाचार्य स्क्वॉड्रन लीडर टी. रमेशकुमार को ‘अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’ प्रदान किया गया। विद्यालय के विभिन्न निर्मणाधीन कार्यों एवं विद्यालय परिसर के सुरक्षित रख – रखाव के लिए प्रशासनिक अधिकारी विंग कमांडर एम. प्रेमकुमार को ‘अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’ प्रदान किया गया। जी. ओ. सी. द्वारा विद्यालय की प्रधानाचार्या कर्नल (डॉ) स्मिता मिश्रा के विद्यालयी कार्यों में सजगता की प्रशंसा की गई. इस दौरान प्रधानाचार्या एवं सभी अधिकारी जी. ओ. सी के साथ विद्यालय के संपूर्ण निरीक्षण में उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम नैनीताल वन्दना सिंह ने दिए हल्द्वानी शहर में पेयजल की गुणवत्ता की जांच के आदेश , टीम ने लिए सैंपल
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page