नैनीताल से सटे गाँव में करंट लगने से हुई अधेड़ की मौत

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- करंट लगने से 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई जिसके बाद पीड़ित परिवार गहरे सदमे में पहुँच गया।मृतक अपने पीछे पूरे परिवार को अंधकार में छोड़ कर चला गया। शुक्रवार को जनपद मुख्यालय से 14 किलोमीटर दूर बजून निवासी 45 वर्षीय मदन राम पुत्र अमर राम की करंट लगने के चलते मौत हो गई।

पड़ोसियों के अनुसार मृतक मदन चंद आर्य वैल्डिंग का काम करता था और शुक्रवार को भी वह वैल्डिंग का कार्य कर रहे थे, कि अचानक करंट लग गया जिसके बाद उसको तुरंत राजकीय चिकित्सालय बीडी पांडे अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉक्टर अनिरुध्द गंगोला द्वारा उनको मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार" की एक और बड़ी कार्यवाही, IPL सट्टा गैंग का करोड़ो का खेल बेनकाब

दुकान मालिक संदीप ने बताया कि मृतक मदन चंद द्वारा उनके यहाँ किराए पर दुकान ले रखी थी,और शुक्रवार को वे अपनी दुकान पर काम कर रहे थे।कि अचानक उनको करंट लग गया। जिसके तुरंत बाद मदन को अस्प्ताल लाया गया। इस दौरान नारायण नगर तक उनकी सांस चल रही थी लेकिन अस्प्ताल पहुँच कर डॉक्टरों ने उसको मृत घोधित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ

संदीप ने बताया कि मृतक 45 वर्षीय मदन अपने पीछे 8 वर्षीय,6 वर्षीय व 6 माह के तीन बेटे पत्नी सहित पुरा परिवार को रोता बिलखता छोड़ गया। डॉ अनिरुद्ध गंगोला ने बताया कि मृतक का अस्प्ताल पहुँचने तक मौत हो चुकी थी। जिसके बाद बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page