कोविड अनुदान राशि को लेकर मंडल भाजपा ने पर्यटन अधिकारी को सौपा ज्ञापन

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- लॉक डाउन के दौरान सरकार द्वारा नगर के नाव घोड़ा रिक्शा चालकों व फड़ व्यवारियो को दी गयी अनुदान राशि नही दिए जाने पर आज मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद बिष्ट के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिला पर्यटन अधिकारी को ज्ञापन सौपा गया।

ज्ञापन के अनुसार राज्य सरकार द्वारा पर्यटन विभाग को व्यवसायिक संगठनों के लिए अनुदान के रूप में अनुदान राशि दी गई थी लेकिन संबंधित विभाग द्वारा कुछ संगठनों को छोड़कर बाकी लोगों को अभी तक अनुदान राशि नहीं दी गई है। जबकि विभाग द्वारा बार-बार इन लोगों को बुलाकर कागजों की खानापूर्ति के नाम पर परेशान किया जा रहा है। इसलिए जल्द से जल्द सभी लोगो को अनुदान राशि प्रदान की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन

वहीं पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ का कहना है कि उनके विभाग द्वारा नगर पालिका को अनुदान राशि जारी की जा चुकी है। ज्ञापन देने वालो में अरविंद पडियार,भूपनेंद्र बिष्ट,भूपाल सिंह कार्की,विकास जोशी,मोहित साह, अरुण कुमार,प्रमोद सुयाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital विधायक सरिता आर्या ने Bhowali में नाबालिग पीड़ित से की मुलाकात
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page