नई नजूल नीति के क्रियान्वयन के संबंध में मंडलायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com)- मंडलायुक्त दीपक रावत ने आज एटीआई के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हाल से कुमाऊं मंडल के सभी जिला अधिकारियों के साथ नई नजूल नीति के क्रियान्वयन के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिलाधिकारी नई नजूल नीति का व्यापक रूप से विज्ञापनों , लोकल टीवी चैनलों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक रूप मैं प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि नई नजूल नीति के संबंध में आम लोगों को जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि जिन आवेदनों में 25 प्रतिशत धनराशि जमा हो गई है उन्हें समिति से प्रशिक्षण करने के उपरांत अग्रिम कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।


आयुक्त ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिनकी डिमांड नोट जारी होने हैं या संपूर्ण धनराशि जमा हो चुकी है उन्हें भी शीघ्र प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नई नजूल नीति के अंतर्गत बीपीएल श्रेणी के प्राप्त आवेदनों पर विशेष परीक्षण करते हुए शीघ्र निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  जिला प्रशासन के भरण-पोषण आदेश की अवहेलना पर पुत्र की कटी 1.50 लाख की आरसी


इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण नरेंद्र सिंह भंडारी, सचिव पंकज उपाध्याय के साथ ही कुमाऊं मंडल के सभी जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से उपस्थित थे ।

यह भी पढ़ें 👉  5 दिवसीय अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने किया कैंची धाम, हनुमानगढ़ी एवं आर्यभट्ट अनुसंधान संस्थान प्रेक्षणीय विज्ञान (ARIES) का भ्रमण
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page