नैनीताल पेट्रोल पंप में हुई चोरी के तुरंत खुलासे पर तल्लीताल व्यापार मंडल ने किया नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- गत दिनों में तल्लीताल स्थित पेट्रोल पंप में हुई चोरी का पुलिस प्रशासन द्वारा फुर्ती और तत्परता से खुलासा कर न्याय प्रक्रिया का बेहतरीन उदाहरण रखा गया ।

तल्लीताल बाज़ार के व्यापारियों द्वारा क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सरिता आर्या की उपस्थिति में पुलिस क्षेत्राधिकारी विभा दीक्षित , थाना प्रभारी तल्लीताल श्री रोहताश सागर एवं तल्लीताल थाने के समस्त पुलिसकर्मी का आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने किया डीएसबी कैम्पस नैनीताल के हिमालय संग्रहालय का निरीक्षण

संबोधन करते हुए तल्लीताल व्यापार मण्डल महामंत्री अमनदीप सिंह ने विधायक को धन्यवाद दिया कि क्षेत्र की असामान्य घटना को संज्ञान में लेते हुए संपूर्ण पुलिस प्रशासन को मामले के शीघ्र निवारण हेतु उन्होंने आग्रह किया। उन्होंने समस्त पुलिसकर्मीयों का आभार व्यक्त किया कि जिस तत्परता से मामले का खुलासा कर दोषी पर उचित कार्यवाही की गई यह भविष्य के लिए एक नज़ीर साबित रहेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  अपर सचिव सुरेश जोशी ने किया आंचल दुग्ध संघ की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण


पंप स्वामी श्री भारत भूषण सिंह , पूर्व व्यापार मण्डल अध्यक्ष श्री भूवन लाल साह , पूर्व उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह मनराल , पूर्व उपसचिव श्री कनक साह , श्री सुखदीप सिंह , श्री दिनेश कर्नाटक, श्री भगवती प्रसाद पंत , श्री श्याम अरोड़ा , श्री मनोज साह , श्री विजय कुमार, श्री नीरज पांडे, श्री दीपक साह समेत कई व्यापारियों ने सभी का आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बैठक
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page