नैनीताल पुलिस के जवान ने रुपयों से भरा बैग लौटाकर श्रद्धालुओं के चेहरे पर लौटाई मुस्कान
नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तर प्रदेश से नीम करोली धाम दर्शन हेतु आए डॉ0 संतोष कुमार सिंह पुत्र श्री चंद्रशेखर सिंह का रुपयों से भरा एक बैग जिसमें लगभग ₹10,000 एवं उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे भीड़ में कहीं खो गए थे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात आरक्षी नवीन राना को ड्यूटी के दौरान बैग मिला।उक्त आरक्षी द्वारा अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए उक्त रूपों से भरे पर्स को कैंची धाम मेला परिसर में स्थापित खोया पाया केंद्र में जमा कराया गया।
खोया पाया केंद्र कर्मचारियों द्वारा पर्स का अनाउंसमेंट एवं पर्स में मौजूद मोबाइल नंबरों से संपर्क साधा गया, जिसके माध्यम से बैग स्वामी का पता लगाकर उनका रुपयो एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा पर्स श्रद्धालु को सुपुर्द किया गया।
दर्शन करने आए श्रद्धालु द्वारा अपना रुपयों से भरा बैग, अन्य दस्तावेज प्रफुल्लित हुए एवं जनपद नैनीताल उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद व्यक्त किया गया।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग