Kainchi Dham Mahotsav में मददगार साबित हो रहा है पुलिस का खोया पाया केंद्र

Share this! (ख़बर साझा करें)

मेले के दौरान नैनीताल पुलिस अब तक 29 लोगों को मिला चुकी है परिजनों से

खुशी का ठिकाना ना रहा जब ये मिले अपने परिजनों से नैनीताल पुलिस का जताया आभार

नैनीताल ( nainilive.com )- दिल्ली से कैची धसम दर्शन को आये वैभव पुत्र संजय लाल उम्र 15 वर्ष निवासी दिल्ली एवं पूर्वा पुत्री प्रमोद दयाल निवासी रानीखेत उम्र 13 वर्ष जो कि मेले में अपने परिजनों से बिछुड़ चुके थे, खोया-पाया केंद्र में सूचना देने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अनाउंसमेंट एवं विभिन्न पुलिस ग्रुप में उक्त गुमशुदा महिला की फोटो सर्कुलेट कर अपने परिजनों से उक्त दोनों को सकुशल बरामद किया गया। बिछुड़े वैभव को जंगलात बैरियर के पास से सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल ने किये 51 पुलिस निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों के तबादले

इसके अतिरिक्त खोया पाया टीम की प्रभारी उप निरीक्षक मंजू ज्याला, हे0 का0 पार्वती टम्टा, का0 मीना गौतम द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए आज मेले के दौरान कुल- 29 खोये लोगों को परिजनों से मिलकर लगातार परिजनों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रहे हैं। परिजनों द्वारा भी लगातार नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया गया जा रहा है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page