नैनीताल पुलिस की तत्परता से दर्दनाक सड़क दुर्घटना में घायल एक परिवार के तीन पर्यटकों को किया रेस्क्यू, बचाई जान

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज डेस्क, नैनीताल ( nainilive.com )- आज दिनांक 07.03.2023 की सायं को दिल्ली से कैंची धाम मंदिर के दर्शन करने आए तीन पर्यटक वापस लौट रहे थे। लौटते समय उनकी आई-20 कार अचानक काठगोदाम के गुलाबघाटी क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों व राह चलते लोगों द्वारा काठगोदाम पुलिस को सड़क दुर्घटना की सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही श्री प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष काठगोदाम पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। वहां पुलिस टीम द्वारा अपने अथक प्रयासों से वाहन में संवार एक परिवार के तीन लोग 1. मोहित मिश्रा पुत्र विजय शंकर निवासी डी-11, संजय मोहल्ला, भजनपुरा नोएडा दिल्ली। 2. प्रीति मिश्रा पत्नी मोहित 3. जितिशा मिश्रा पुत्र मोहित मिश्रा निवासी उपरोक्त को रेस्क्यू किया गया। गंभीर रूप से घायल परिवार को थाने के सरकारी वाहन से ब्रज लाल अस्पताल हल्द्वानी लाकर तत्काल भर्ती कराया गया। जिन्हें उपचार कराकर उनकी जान बचाई जा सकी।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun : डेंगू रोकथाम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने ली अधिकारियों की बैठक

पुलिस टीम में श्री फिरोज आलम, प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम, एएसआई मनोहर सिंह, एएसआई अरविंद सिंह , कानि0 लोकेश, कानि0 संतोष, कानि0 प्रमोद, कानि0 करतार आदि शामिल रहे ।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल ने किये 51 पुलिस निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों के तबादले
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page