नैनीताल : जिला बार के चुनावों का कार्यक्रम हुआ जारी

Naini Live - logo
Share this! (ख़बर साझा करें)

11 मई को नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ ही 19 मई को होगा मतदान

चुनाव संचालन समिति का भी हुआ गठन

नैनीताल ( nainilive.com )- जिला बार का चुनाव कार्यक्रम बुधवार को जारी कर दिया गया यहाँ मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश चंदोला ने बताया कि जिला बार में वर्ष 2023-2024 की नयी कार्यकारणी के लिये पदाधिकारियो का चुनाव होना है जिसके लिये 9 मई को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा 11 से 12 मई तक नामांकन पत्रो की बिक्री के साथ ही 15 व 16 मई को नामांकन पत्र जमा किये जायेंगे वही नाम वापसी व नामांकन प्रपत्रो की जांच एक ही दिन 17 मई को रखी गयी है 19 मई को मतदान व उसी दिन परिणामो की घोषणा की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर के संबंध में बूथ लेबल अधिकारी को दी गई प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी

मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश चंदोला द्वारा चुनाव सम्पन्न कराने के लिये चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया है जिसमे वरिष्ठ अधिवक्ता बी०के सांगुड़ी ओंकार गोस्वामी प्रमोद बहुगुणा को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाने के साथ ही शिवांशु जोशी को मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी रोडवेज से दिल्ली बस यात्रा कर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page