नैनीताल: दोस्तों संग जंगल पार्टी में खाई में गिरा युवक, रेस्क्यू के बाद अस्पताल में मौत

NainiLive_logo_419x236
Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल के स्नोव्यू क्षेत्र में जंगल में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे एक युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में गिर पड़ा। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल टीम ने एक घंटे के कड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ब्रेसाइड सात नंबर के निवासी भुवन राम आर्या अपने छह दोस्तों संग हिमालय दर्शन क्षेत्र में पार्टी मनाने गए थे। पार्टी के दौरान भुवन पहाड़ी से नीचे लघुशंका के लिए उतरा, तभी फिसलकर 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दोस्तों ने टॉर्च की रोशनी में उसे पुकारा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। घबराए दोस्तों ने तुरंत पुलिस को खबर की।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने सफाई कार्मिकों की समस्याओं की समीक्षा की

कोतवाली एसआई प्रवीण तेवतिया अपनी टीम संग मौके पर पहुंचे और खाई में उतरकर युवक की तलाश शुरू की। एसडीआरएफ व दमकल टीम भी जुट गई। लंबी खोज के बाद भुवन को घायल और बेहोश अवस्था में सड़क से 80 मीटर नीचे मिला। एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे सड़क तक लाया गया और अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ दीर्घकालिक योजनाओं पर विशेष फोकस- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)

मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे तो रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि शव को मोर्चरी में रख दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page