रंगमंच को गति प्रदान करने के लिए नैनीताल शहर में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय कार्यशाला का आयोजन
नैनीताल ( nainilive.com )- रंगमंच को गति प्रदान करने के लिए नैनीताल शहर में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय कार्यशाला का आयोजन दिनांक 20 मई 2023 से नैनीताल मे अदाकार नाट्य अकादमी नैनीताल, शारदा संघ एवं प्रयोगाक नैनीताल के सहयोग से संपन्न की जा रही हैं . प्रस्तुति परक कार्य शाला के दौरान सुभाष चंद्रा के निर्देशन मे नाटक साँची प्रीत तैयार किया गया हैं. नाटक विजय दान देथा की कहानी पर आधारित है, नाट्य रूपांतर अनूप त्रिवेदी, गीत हेमंत बिष्ट व अनूप त्रिवेदी, संगीत नवीन बेगाना द्वारा किया गया है.
कार्य शाला निर्देशक सुभाष चंद्रा ने बताया की कार्य शाला के दौरान नाट्य विधा के विभिन्न अयामों की जानकारी विशेषज्ञयों के माध्यम से दी जाएगी. अभिनय, संवाद अदायगी, नृत्य, वेशभूषा संरचना, शारीरिक संरचना, मंच सज्जा, मुख सज्जा, योगा आदि की विस्तारित जानकारी प्रदान की गई हैं. शारदा संघ सभागार मल्लीताल नैनीताल मे प्रति दिन कार्यशाला का आयोजन किया गया . कार्य शाला के दौरान तैयार नाट्य प्रस्तुति साँची प्रीत का मंचन दिनांक 24 व 25 जून 2023 को सी o आर o एस o टी o. नैनीताल के सभागार मे शाम 6:30 से किया जायेगा.
नैनीताल के स्थानीय समन्वयक के रूप मे मदन मेहरा कार्य शाला मे जुड़े हैं. उन्होंने बताया की कार्य शाला के दौरान 30 से अधिक कलाकार जुड़े रहे. सुभाष चंद्रा निर्देशित नाटक मे मिथिलेश पांडे, मदन मेहरा, दीपक सहदेव, मनोज कुमार, अनवर रज़ा, अमन, राहुल, योगिता, शमयिता, जीविका, लक्ष्मी, रोहन, काव्यांश, पंकज, मंथन, संजय, रवि, बबिता, कुनुद, प्रियांशु अनुष्का, सौरभ, आदि द्वारा अभिनय किया जा रहा हैं. कनिका रावत राणा द्वारा नृत्य संचालन किया गया है.
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग