उत्तराखंड- मौसम का रेड अलर्ट , 72 घंटे भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 23 से 26 जून तक राज्य के जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। तथा इस दौरान विशेष एहतियात बरतने की सलाह भी दी है।

आज राज्य के 6 जनपदों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पेट्रोल एवं डीज़ल की पर्याप्त उपलब्धता

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज शुक्रवार 23 जून को राज्य के उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उधम सिंह नगर ,पौड़ी ,चंपावत, बागेश्वर और हरिद्वार जिले में भी कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। स्थानों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार झोकेंदार हवाएं चलने की भी मौसम विभाग ने संभावना जताई है। 

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बैठक

24 जून से 26 जून तक तीन दिन भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में 24 जून से 26 जून तक 72 घंटे भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट के मुताबिक राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकने , बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र बौछार और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा राज्य के जनपदों में 3 दिन कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग ने इस दौरान विशेष एहतियात बरतने की सलाह भी दी है जिसको लेकर एडवाइजरी जारी की गई है

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ दीर्घकालिक योजनाओं पर विशेष फोकस- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page