अब मुंबई के लिए लालकुआं से हर सोमवार को चलेगी ट्रेन

Naini Live - logo
Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com)- पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ द्वार से दो ट्रेनें पूर्व में मुंबई को संचालित की जा रही थी एक ट्रेन हर शुक्रवार को रामनगर से लालकुआं, किच्छा,बरेली होते हुए मुम्बई को चल रही थी । दूसरी ट्रैन हर बृहस्पतिवार काठगोदाम से लालकुंआ , किच्छा, बरेली होते हुए मुंबई को स्पेशल ट्रेन चल रही है।

उनके द्वारा केंद्रीय रेल मंत्री जी को लगातार पत्र लिखकर यह मांग की गई थी कि मुंबई के लिए ट्रेन बढ़ाई जाए जिसको देखते हुए अब रेल मंत्रालय द्वारा एक ट्रेन हर सोमवार को लालकुंआ से रुद्रपुर, गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन होते हुए मुंबई को दिनाँक 21 अक्टूबर 2024 से प्रारंभ की जा रही हैं। अब हलद्वानी, लालकुंआ से सप्ताह में तीन दिन मुंबई के लिए ट्रेन संचालित की जा रही हैं। श्री भट्ट ने बताया कि कुमाऊं मंडल की जनता के लिए मुंबई जाने आने के लिए अच्छी सुविधा हो गयी है। साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटक इस ट्रेन के माध्यम से कुमाऊँ मंडल में आएंगे जिससे कि यहां की आर्थिकी और सुदृढ़ होगी।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर के संबंध में बूथ लेबल अधिकारी को दी गई प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page