भाजपा संभाग कार्यालय में खुला आपदा कंट्रोल रूम

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com )- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने नैनीताल जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में आपदा सहायता कंट्रोल रूम का शुभारम्भ किया। यह कंट्रोल रूम आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए उपलब्ध रहेगा। इसके लिए भाजपा प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है।

कौशिक ने नैनीताल जिले के पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की और आपदा पीड़ितों की सहायता करने को कहा। बताया कि शनिवार को वह रामनगर के चुगम क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, मेयर डा. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, दीपक मेहरा, जिला महामंत्री कमल नयन जोशी, प्रदीप जनौटी, गजराज सिंह बिष्ट, तरूण बंसल, उमेश शर्मा, रवि कुरिया, नवीन भट्ट, विनीत अग्रवाल आदि थे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल शहर में यातायात के नियमन एवम् नियंत्रण हेतु मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page