हरेला के शुभ अवसर पर कोर एसेन्स लाइफ रूट फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- कोर एसेन्स लाइफ रूट फाउंडेशन की ओर से हरेले के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृष्णपुर रोड हनुमान गड़ मंदिर के पास आयोजित किया गया था।

टीम द्वारा पांगड़, बांज और पईया के लगभग 70 पौधे लगाए। और लगभग 4 कट्टे कूड़ा निकाला गया इस अभियान में राजेंद्र प्रसाद, ज्योति दुर्गापाल, प्रमोद उपाध्याय ,प्रियांशु प्रसाद, गीतांजलि चंद, दिया आर्या बीना बसेरा, शिवानी आर्या, हिमांशी आर्या,असरफ अली, पायल जोशी, ख्याति बिष्ट, आद्रिका जोशी, साक्षी लोहनी, ध्रुव लोहनी किरन आर्या एवं स्थानीय लोग शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ एवं डीएफओ नैनीताल ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

कृष्णापुर वार्ड नंबर 11 के सभासद सुरेंद्र कुमार और वार्ड न. 1 से सभासद रमेश प्रसाद भी कार्यक्रम में शामिल हुए। 7टीम के सदस्यों ने अपील की सभी लोग अपने आसपास के क्षेत्र को हरा-भरा बनाए रखें और कूड़ा-करकट खुले में न फेंके।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page