ऑल सेंट्स कॉलेज में साइबर सुरक्षा विषय पर कार्यशाला आयोजित
छात्रों ने डिजिटल दुनिया की चुनौतियों और समाधान पर की प्रस्तुति
नैनीताल ( nainilive.com )- ऑल सेंट्स कॉलेज में एक दिवसीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 4 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बदलते समय में इंटरनेट और डिजिटल तकनीक का बढ़ता उपयोग जहाँ सुविधाएं प्रदान कर रहा है, वहीं इसके दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर जागरूकता से परिचित कराना और उन्हें एक जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनाना रहा।

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इसका संचालन श्री ए. के गुप्ता के दिशा निर्देशन में स्वयं कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने किया। उन्होंने तकनीकी दुनिया में अत्यधिक लिप्त होने के फायदे और नुक़सान पर प्रभावशाली ढंग से प्रकाश डाला। छात्रों ने वीडियो प्रस्तुतियों, चित्रों और उदाहरणों के माध्यम से साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, मोबाइल और सोशल मीडिया की लत, तथा ऑनलाइन ट्रेंड्स जैसे गिब्ली आर्ट और चैट GPT की कार्यप्रणाली व उनके सामाजिक प्रभावों पर चर्चा की।
उन्होंने बताया कि कैसे लापरवाही से किया गया इंटरनेट का उपयोग बच्चों और युवाओं को मानसिक, सामाजिक व आर्थिक रूप से नुकसान पहुँचा सकता है। साथ ही, उन्होंने साइबर अपराधों से बचने के उपाय भी बताए, जैसे कि मजबूत पासवर्ड का उपयोग, अनजान लिंक पर क्लिक न करना, और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से परहेज करना।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजीना रिचर्ड्स ने छात्रों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं आज के युग की आवश्यकता हैं। इससे न केवल तकनीकी ज्ञान बढ़ता है बल्कि बच्चों में सजगता और विवेकशीलता भी विकसित होती है। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं समेत सभी शिक्षकगण मौजूद रहे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग