पर्यावरण दिवस के अवसर पर संदेश

Share this! (ख़बर साझा करें)

संदीप कुमार, नैनीताल –

चलो इस बरसात कुछ पेड़ लगाते हैं।
चलो इस बरसात कुछ पेड़ लगाते हैं।
इस प्यारी धरती को हरा-भरा बनाते हैं।

बचाते हैं मिलकर अपने इन जंगलों को।
चलो इन्हें मिलकर और घना बनाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय के एलुमनी सेल एवम आईक्यूएसी द्वारा कुलपति एवम अभिवावक के मध्य आयोजित हुआ ऑनलाइन माध्यम से संवाद

चलो इस बरसात कुछ पेड़ लगाते हैं।

संजोया है हमारे पुरखों ने जंगलों को।
चलो बच्चों को भी ये बात बताते हैं।
आओ दोस्ती कर लें हम इन पेड़ों से।
जो पूरी ज़िन्दगी हमारा साथ निभाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल में आग लगाने वाले अपराधियों के विरुद्ध होगा वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज - वन संरक्षक डा0 विनय भार्गव

चलो इस बरसात कुछ पेड़ लगाते हैं।

कूड़ा कचरा हम बहुत फैला चके हैं।
चलो अब पेड़ों से ये दुनिया सजाते हैं।
इश्क़, दोस्तों के नाम पर पेड़ लगाकर।
चलो इन रिश्तों को यादगार बनाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उप कारागार हल्द्वानी में आयोजित चिकित्सा शिविर का जिला न्यायाधीश , डीएम एवं एसएसपी नैनीताल ने किया संयुक्त निरीक्षण

चलो इस बरसात कुछ पेड़ लगाते हैं।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page