उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त हुए प्रो नवीन चन्द्र लोहनी
Nainital ( nainilive.com )-Professor Naveen Chandra Lohani has been appointed VC of UOU Haldwani – वरिष्ठ प्रोफेसर एवं हेड , चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। ले ज गुरमीत सिंह,पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, वीएसएम (से नि) राज्यपाल एवं कुलाधिपति, उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी द्वारा उनकी नियुक्ति से सम्बंधित आदेश जारी कर दिया गया है।
नियुक्ति आदेश में कहा गया है कि एतद्वारा, उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय परिनियमावली 2009 के परिनियम 4 के खण्ड (2) के अधीन नियमित कुलपति के चयन के सम्बन्ध में गठित अन्वेषण समिति द्वारा प्रस्तुत पैनल में से परिनियम-4 के खण्ड (1) में निहित प्रावधान के अन्तर्गत प्रो० नवीन चन्द्र लोहनी, वरिष्ठ प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष हिन्दी विभाग, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ (उत्तर प्रदेश) को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 3 वर्ष की अवधि अथवा अग्रेत्तर आदेश तक, जो भी पहले हो, तक के लिए उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी का कुलपति नियुक्त किया जाता है। उनकी नियुक्ति पर कूटा अध्यक्ष प्रो ललित तिवारी एवं महासचिव डॉ विजय कुमार सहित अन्य प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग