रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन ने वर्तमान में चल रहे पंचायत चुनाव को देखते हुए की सरकार से जीएसटी रिटर्न की तिथि बढ़ाने की मांग

Share this! (ख़बर साझा करें)

Tax Bar Association Ramnagar demands extension of GST filing date रामनगर ( nainilive.com )- उत्तराखंड में 24 ओर 28 को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत वोट डाले जाने है जिसके कारण कई ग्रामीण क्षेत्र के जीएसटी के व्यापारी ओर उनके समर्थक इन दिनों अपने चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं ओर उनके जीएसटी के रिटर्न भरने की समाधान डीलर की तारीख 18 ओर रेगुलर डीलर की 24 जुलाई हैं। इसके बाद रिटर्न फाइल करने पर सरकार लेट फीस ओर पैनाल्टी जैसी कार्यवाही करती हैं। इन दिनों पंचायत चुनाव में कई पंजीकृत डीलर अपने क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन ने राज्य ओर केंद्र सरकार से मांग की है कि चुनाव के कारण जीएसटी की तिथि 05 अगस्त तक बढ़ाई जाए। साथ ही लेट रिटर्न जमा करने वाले पर कोई विभागीय कार्यवाही न की जाय .उक्त आशय की जानकारी बार के अध्यक्ष एडवोकेट पूरन चंद्र पांडे और सचिव गौरव गोला और उपसचिव मनु अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से मीडिया को बताई गई।

टैक्स बार के उपसचिव मनु अग्रवाल ने कहा कि पीरुमदारा क्षेत्र को जल्द से जल्द नगर पंचायत बनने की मांग की जाएगी व जरुरत पड़ने पर आंदोलन भी किया जायगा, जिससे पीरुमादारा क्षेत्र का अधिक से अधिक विकास हो सके . इसके समर्थन में अधिवक्ता फ़िरोज़ अंसारी, लईक अहमद, भूपाल रावत, मनोज बिष्ट, प्रबल बंसल, गुलरेज़ रज़ा व कई अन्य अधिवक्ता ने साथ दिया .

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page