दुःखद समाचार : नहीं रहे नैनीताल में लोक संस्कृति के आधार स्तम्भ विशम्भर नाथ साह “सखा दाज्यू “
न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल के लिए आज का दिन दुखद भरा रहा है। नैनीताल के जाने माने लोक संस्कृति के ध्वज वाहक , प्रसिद्ध रंग कर्मी , मूर्तिकार एवं कलाकार , लेखक एवं समाजसेवी विशम्भरनाथ साह सखा दाज्यू का आज 89 वर्ष की आयु में हल्द्वानी के चिकित्सालय में निधन हो गया है। वह यहाँ कैलाखान में निवास करते थे। बीते दिवस स्वास्थय अत्यधिक खराब होने के चलते परिजन उन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी स्थित निजी चिकित्सालय में ले गए थे , जहाँ आज अपरान्ह 1 बजे के लगभग उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार को छोड़ कर गए हैं।

विशम्भरनाथ साह सखा दाज्यू को लोक संस्कृति के ध्वज वाहक के रूप में जाना जाता था. नैनीताल के अभिभावक के रूप में नगर की सांस्कृतिक गतिविधियों में एक कलाकार के रूप में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। पहाड़ी लोक संस्कृति के संवर्धन एवं प्रोत्साहन के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था. प्रसिद्ध नंदा देवी महोत्सव में देवी मूर्ती की रचना के साथ की वह स्थापित मूर्तिकार के रूप में भी यश कीर्ति प्राप्त थे। इसी के साथ लोक परम्पराओं के जीवंत वाचक के साथ की उनकी कलम ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति को देश विदेश में विशिष्ट पहचान दिलाई। उनके निधन का समाचार आते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गयी।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन