दुःखद समाचार : नैनिताल का बर्थडे मनाने वाले दीपक बिष्ट का हुआ असामयिक निधन

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज डेस्क , नैनिताल ( nainilive.com )- नैनीताल की ऐतिहासिक ईमारतों का बर्थ डे मनाने वाले, कई कलाकारों की आवाज़ निकालने वाले व ताल चैनल को दिल से चलाने वाले दीपक बिष्ट उर्फ़ दीपू का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया है ।

आज प्रात फ्लैट्स ग्राउंड में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की कवरेज के बाद अपने आवास स्टोनले कंपाउंड को जाते समय उन्हें हृदयाघात पड़ा । जिसके बाद परिचित उन्हे लेकर बीडी पांडे जिला चिकित्सालय ले गए । जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बैठक

उनके निधन के समाचार से हर कोई स्तब्ध रह गया है । इतनी कम आयु में इस प्रकार अचानक चले जाने के समाचार से हर किसी को गहरा झटका लगा है । नैनीताल के इतिहास को दिल में लेकर चलने वाला दीपक बिष्ट अपने खुद के बनाए मुकाम तक पहुंचा था , जिसे नैनीताल में शायद ही कोई नहीं जानता हो ।

यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने किया मरीज़ों को फल वितरण
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

1 thought on “दुःखद समाचार : नैनिताल का बर्थडे मनाने वाले दीपक बिष्ट का हुआ असामयिक निधन

Comments are closed.