मसूरी स्थित एलबीएसएन आईएएस अकादमी में संदिग्ध परिस्थितियों में एसडीएम की मौत

Naini Live - logo
Share this! (ख़बर साझा करें)

देहरादून ( nainilive.com )- उत्तराखंड के मसूरी स्थित एलबीएसएन अकादमी में संदिग्ध परिस्थितियों में एसडीएम की मौत से हड़कंप मच गया । यहां मसूरी में लालबहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में ट्रेनिंग के लिये आये बांग्लादेश के एसडीएम की संदिग्ध परिस्थितियां में मौत हो गयी है, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन जांच में जुट गया है।


बांग्लादेश से मसूरी लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में ट्रेनिंग के लिए आए 45 अधिकारियों में से एक अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । बताया जा रहा है कि बांग्लादेश से आए 45 अधिकारियों का दल रविवार को मसूरी के लाल टिब्बा और धनोल्टी घूमने के लिए गया था जिसमें से 36 वर्षीय एमडी अलामेन की धनोल्टी से वापस आते हुए अचानक से रास्ते में तबीयत खराब हुई। जिसका उनके सहयोगियों के द्वारा मसूरी के उप जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : राज्यपाल ने मां नयना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चनागुरुद्वारे में मत्था टेका, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास

बताया जा रहा है कि 36 वर्षीय एमडी अलामेन बांग्लादेश में एसडीएम के पद पर तैनात है और अपने सहयोगियों के साथ मसूरी लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में आयोजित होने वाली ट्रेनिंग के लिए आए हुए थे । एमडी अलामेन की अचानक से मौत की खबर के बाद सभी अधिकारियों में शोक दौड़ पड़ी और सभी लोग हैरान हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  नव नियुक्त शिक्षकों के साथ कुलपति की बैठक, प्रत्येक को मिला शोध अनुदान


मसूरी पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है । पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । वही सभी लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। उप जिला चिकित्सालय के डॉ संतोष नेगी ने बताया कि अलमेंन को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था और पोस्टमार्टम के उपरांत ही मौत के स्पष्ठ कारणों का पता लग पाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बार एसोसिएशन आयोजित करेगा प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page