भाजपा विधानसभा नैनीताल में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल विधानसभा के सभी चारो मंडलो का वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन गोवर्धन कीर्तन हॉल मल्लीताल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में पूर्व सांसद श्री बलराज पासी का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। बैठक में जिला महामंत्री श्री नवीन भट्ट , नैनीताल विधायक श्रीमती सरिता आर्या , विधानसभा महासंपर्क अभियान के संयोजक श्री भानु पंत , कार्यक्रम संयोजक श्री प्रकाश आर्य ,कार्यक्रम अध्यक्ष श्री डीडी साह सहित विधानसभा के चारों मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री मंडलों में निवास करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता श्री डीडी साह के द्वारा की गई।


कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री मोहित लाल साह व कार्यक्रम संयोजक प्रकाश आर्या के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विधायक नैनीताल श्रीमती सरिता आर्या द्वारा केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में विचार रखे गए। महामंत्री नवीन भट्ट द्वारा संगठन के आगामी कार्यक्रमों में बताया गया। मुख्य वक्ता श्री बलराज पासी द्वारा संगठन के क्रियाकिलापो व भारतीय जनता पार्टी के इतिहास के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया गया। कार्यक्रम में श्री डीडी साह, जगमोहन बिष्ट, मोहन सिंह सयाना, पान सिंह रौतेला, जोगाराम, प्रताप मेहरा,कुंदन अधिकारी,देवेंद्र बुधलकोटी,कुंदन नेगी, के एल आर्या, नंदन बिष्ट,पदम सिंह, शांति मेहरा, विमला अधिकारी, तुलसी कठायत, मधु बिष्ट को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल - हल्द्वानी महायोजना की बैठक में प्रोजेक्ट के अधिकारियों द्वारा कार्य प्रणाली में लापरवाही बरतने पर कुमाऊं आयुक्त Deepak Rawat ने जताई नाराज़गी


कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष भवाली पंकज अद्वितीय, मंडल अध्यक्ष गरमपानी सोभन सिंह बिष्ट, मंडल महामंत्री मोहित लाल साह,मंडल महामंत्री भवाली पवन भाकुनी, मुकेश पलडिया, मंडल महामंत्री गरमपानी महामंत्री भगवत सिंह, जिलाध्यक्ष अनुसूचित भुवन आर्य, जिला महामंत्री अनुसूचित रविन्द्र बाली,जिला महामंत्री महिला मोर्चा प्रगति जैन, जिला मंत्री तारा बोरा, जिला मंत्री भाजपा प्रकाश आर्य, जिला मंत्री किसान मोर्चा सचिन गुप्ता,अरविंद सिंह पडियार, दयाकिशन पोखरिया, नितिन कार्की, आशु उपाध्याय, रोहित भाटिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विवेक साह, जीवंती भट्ट, रचित तिवारी, हरीश सिंह राणा, विक्रम रावत, जुगल मठपाल, बालम मेहरा आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने जनपद के अंतर्गत नेशनल हाईवे संस्था द्वारा किए जा रहे ब्रिज निर्माण कार्यों की समीक्षा
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page