बजून क्षेत्र अंतर्गत हुई पशुहानि पर एसडीएम नैनीताल ने मौके पर जाकर किया निरीक्षण, तत्काल कराई मुआवजे की धनराशि उपलब्ध
Nainital ( nainilive.com )- तहसील नैनीताल के बजून क्षेत्र अंतर्गत हुई पशुहानि के दृष्टिगत उप जिला अधिकारी नैनीताल नवाजिश खलिक द्वारा मंगलवार स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया तथा प्रभावित परिवार को मौके पर ही तीन लाख बारह हजार की धनराशि मुआवजे के तौर पर उपलब्ध कराई गई। साथ ही भूगर्भीय वैज्ञानिक के द्वारा मौके पर लैंडस्लाइड जोन के उपचारात्मक कार्य हेतु निरीक्षण किया गया।
इसके अतिरिक्त अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग नैनीताल द्वारा भी स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर मलबे के निस्तारण हेतु दो जेसीबी एवं डंपर्स लगाए गए हैं। प्रभावित परिवारों को नजदीक के ही सुरक्षित जगह में शिफ्ट किया गया है जिसके लिए प्रभावित परिवारों को नियमानुसार किराया भी अनुमन्य किया जा रहा है ।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में बुधवार 17 सितंबर को क्षेत्र अंतर्गत एक व्यापक शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें उक्त के अतिरिक्त अन्य प्रभावितों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग