शाबाश: हल्द्वानी की बेटी रिनीशा लोहनी ने नेशनल कराटे चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com ) – जय दुर्गा मार्शल आर्ट एकेडमी की खिलाड़ी रिनीशा लोहनी ने साम्बो इंडिया एसोसिएशन द्वारा जम्मू में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में अपने भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन किया है ।

रिनीशा द्वारा सेमीफाइनल एवं फाइनल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नॉकआउट जीत दर्ज की है । जय दुर्गा मार्शल आर्ट एकेडमी के प्रशिक्षक एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्री विनोद लखेरा के कुशल निर्देशन में रिनीशा द्वारा लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विगत 2 वर्षों में विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड और भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए तीन स्वर्ण पदक दो रजत पदक और एक कांस्य पदक जीता है ।

यह भी पढ़ें 👉  डीएसबी एवं भीमताल परिसर के शिक्षकों को ₹2.15 करोड़ का आंतरिक शोध अनुदान स्वीकृत

रिनीशा की इस उपलब्धि पर उसके प्रशिक्षक का कहना है कि रिनीशा कठिन परिश्रम करने से बिल्कुल नहीं घबराती है और कभी भी खेलने के लिए हमेशा तैयार रहती है रिनीशा की इस बेहतरीन उपलब्धि पर अनेक गणमान्य लोगों द्वारा रिनीशा को शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ईद पर्व एवं पर्यटक सीजन के दृष्टिगत दुपहिया वाहनों हेतु विशेष यातायात व्यवस्था लागू

रिनीशा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच एवं अपने परिजनों को दिया है रिनीशा के पिता श्री नवीन लोहनी रोडवेज आर एम ऑफिस काठगोदाम में कार्यालय सहायक के पद पर तैनात है । 11 वर्षीय रिनीशा आर्यमन विक्रम बिरला स्कूल हल्द्वानी में कक्षा 6 की छात्रा है।

यह भी पढ़ें 👉  विक्रेता से कई बार अनुरोध करने के बावजूद भी क्रेता के नाम पर नहीं हुई रजिस्ट्री, कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत की जन सुनवाई में हुआ निस्तारण
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page