ब्रह्म मुहूर्त में माँ नंदा सुनंदा की प्रतिष्ठा के साथ शुरू हुआ श्री नंदा देवी महोत्सव

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- श्री नंदा देवी महोत्सव में आज श्री राम सेवक सभा द्वारा नंदाष्टमी के अवसर पर विविध कार्यक्रम हुए । महोत्सव का सीधा प्रसारण ताल चैनल तथा यू ट्यूब के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखा जा रहा है । ब्रह्म मुहूर्त में पंडित भगवती प्रसाद जोशी द्वारा प्राण प्रतिष्ठा की गया तथा राज राजेश्वरी नंदा स्वयं पधारी तथा पद्मश्री अनूप साह सपत्नीक पूजन यजमान के रूप में किया ।

प्रातः से ही दर्शन हेतु लंबी लाइन लगी तथा मां के दर्शन कर पाए । मां नयना देवी परिसर में मा की छठ अदभुत रही । मेले में दुकानों की व्यवस्था महत्पूर्ण रही । सीधा प्रसारण में आज विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ पर्यावरण , युवाओं का प्रोत्साहन ,नंदा देवी के इतिहास सहित नैनीताल पर व्यापक चर्चा हुई । सीधा प्रसारण में अध्यात्म पर भी चर्चा हुई ।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल ने किये 51 पुलिस निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों के तबादले

पंडित भगवती प्रसाद जोशी ,नवीन तिवारी ,डॉ नवीन जोशी ,कमलेश ढौंडियाल , ए डी एम विवेक राय मेला अधिकारी एस डी एम के एन गोस्वामी , आई ए एस अंशुल भट्ट ,प्रॉफ प्रदीप कुमार जोशी एन टी ए चेयरमैन , डॉ हरीश गिनवाल ,विश्वनाथ साह,डॉ बी एस कालाकोटी ,निदेशक उच्च शिक्षा डॉ विश्व नाथ खली, राजीव लोचन साह, किशोर जोशी ,छवि पंत ,चक्रधर बहुगुणा ,जयश्री बहुगुणा ,अनीता जोशी ,विपिन पांडे ,बहादुर सिंह बिष्ट ,ज्योति प्रकाश ,पूर्व सांसद डॉ महेंद्र पाल ,पूर्व कुलसचिव बहादुर सिंह बिष्ट ने समाज के तथा प्रकृति के विभिन्न विषयों पर चर्चा की । संचालन प्रॉफ ललित तिवारी ,मीनाक्षी कीर्ति ,नवीन पांडे मृणाल नेगी , डॉ कपिल जोशी ने किया ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun

पंच आरती में विधायक सरिता आर्य ,नगरपालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल ,दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा शामिल हुए । पंच आरती के बाद हलुआ का प्रसाद बांटा गया । 123 वर्षों की नैनीताल की यात्रा में मा नंदा सुनंदा का आशीर्वाद के लिए हजारों की भीड़ मंदिर दर्शनों के लिए पहुंची । संरक्षक गिरीश जोशी ,अध्यक्ष मनोज साह ,अशोक साह ,महासचिव जगदीश बावड़ी , बिमल चौधरी राजेंद्र बिष्ट ,विमल साह एवं मुकेश जोशी व्यवस्था पर लगे रहे ।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page