कुमाऊं विश्वविद्यालय में हो रही अव्यवस्थाओं एवं भ्रष्टाचार को लेकर छात्र नेता हरीश राणा ने सौंपा कुलपति को शिकायती पत्र

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- कुमाऊं विश्वविद्यालय में हो रही अव्यवस्थाओं एवं भ्रष्टाचार को लेकर छात्र नेता हरीश राणा द्वारा आज कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रो एन के जोशी को एक शिकायती पत्र दिया गया। हरीश राणा ने बताया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा डिग्री और अंक तालिका के लिए जिन कंपनियों से अनुबंध किया गया है वह कंपनियां सही समय पर उपलब्ध नहीं करा पा रही है। ऐसी लापरवाही से विश्वविद्यालय की छवि धूमिल हो रही है।

वहीँ उन्होंने कहा कि लोक सेवा आयोग में सहायक अध्यापक भर्ती के प्रतिभागी एक महीने से विश्वविद्यालय में भटक रहे हैं। जबकि उनके द्वारा नवंबर माह में डिग्रियों के लिए आवेदन कर दिए गए हैं। हरीश राणा ने बताया कि विश्वविद्यालय में हो रही अव्यवस्थाओं एवं भ्रष्टाचार के संबंध में अति शीघ्र एक प्रतिनिधिमंडल नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लंबे समय से फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार, थाना तल्लीताल/भीमताल पुलिस टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page