अवैध फ़ूड वैन संचालन पर नैनीताल जिला प्रशासन की कड़ी कार्यवाही , हटाए गए बलपूर्वक
न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- जिलाधिकारी नैनीताल से प्राप्त निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी नैनीताल की अध्यक्षता में परिवहन विभाग, पुलिस , अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका, खाद्य सुरक्षा एवं वन विभाग की टीम गठित कर नैनीताल और नैनीताल के आस पास के मार्गों पर संचालित फूड वैनो का निरीक्षण पिछले माह किया गया था । जिसमे ज्यादातर फूड वैन बिना अनुमति के संचालित होते पाए गए। उप जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा समस्त ऐसे फूड बैंक संचालकों को नोटिस जारी करते हुए अभिलेख प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया था , एवम एवं जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा विशेष कैंप आयोजित कर निर्धारित मानकों को पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए गए थे । किंतु ज्यादातर फूड वैन संचालकों द्वारा पर्याप्त अवसर दिए जाने के बावजूद निर्धारित मानक पूर्ण नहीं किया गए ।
उपरोक्त के क्रम में आज दिनांक 17 अप्रैल को पुलिस एवं प्रशासन की टीम द्वारा विशेष अभियान चला कर नैनीताल हल्द्वानी रोड , नैनीताल भवाली रोड, कालादूंगी रोड से सभी अवैध रूप से खड़े फूड वैनों को मार्ग से बलपूर्वक हटा दिया गया । उक्त कार्रवाई में उप जिलाधिकारी नैनीताल राहुल शाह, क्षेत्राधिकारी पुलिस विभा दीक्षित, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आलोक उनियाल, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रश्मि भट्ट, जिला पंचायत के अधिकारी और एन एच अधिकारी शामिल रहे । सभी फूड वैन संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई है कि बिना अनुमति के फूड वैन ना लगाएं पुनः पाए जाने की दशा में वाहन को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी ।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन