फेसबुक पर LIVE वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर गाली गलौच तथा महिलाओं पर अश्लील कमेंट करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज

Share this! (ख़बर साझा करें)

SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने महिला सुरक्षा के दृष्टिगत अपनाया सख्त रुख

Nainital ( nainilive.com )- फेसबुक पर LIVE वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर गाली गलौच तथा महिलाओं पर अश्लील कमेंट करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया । रक्षित शर्मा नामक फेसबुक यूजर द्वारा लाइव के माध्यम से एक वीडियो प्रसारित किया गया, जिसमें उक्त द्वारा वाहन चलाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग, गाली गलौच तथा राह चलती महिलाओं पर अश्लील कमेंट किए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  नव नियुक्त शिक्षकों के साथ कुलपति की बैठक, प्रत्येक को मिला शोध अनुदान

SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए महिला सुरक्षा के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय मेहता को तत्काल कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही

कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रोफाइल संचालक रक्षित शर्मा पुत्र ललित शर्मा निवासी दमुवाढूगा के विरुद्ध मुकदमा एफआईआर नंबर 4/26 धारा 296 बीएनएस पंजीकृत कर उक्त को धारा 172 बीएनएस के अंतर्गत पुलिस हिरासत लिया गया।

SSP NAINITAL का कड़ा संदेश

जनपद नैनीताल पुलिस महिला सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सोशल मीडिया या सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा, अश्लील टिप्पणी अथवा आपत्तिजनक आचरण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लंबे समय से फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार, थाना तल्लीताल/भीमताल पुलिस टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page