टैक्सी ट्रैवल एसोसिएशन ने फूंका चाइना का पुतला

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- बीते दिनों चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों पर किए गए हमले के दौरान 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के बाद,पूरे देश में चीन का विरोध किया जा रहा है।

गुरुवार को मल्लीताल पंत पार्क में टैक्सी ट्रैवल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज जोशी, के नेतृत्व में टैक्सी चालकों द्वारा चाइना का पुतला दहन किया गया। इस दौरान शहीद जवान अमर रहे,चायना सरकार मुर्दाबाद,भारत माता की जय,नारे भी लगाए गए व शहीद हुए 20 भारतीय सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए मौन भी रखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  मीट में मिर्च अधिक होने पर कर दी थी हत्या, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता की दमदार पैरवी से एडीजे द्वितीय कुलदीप शर्मा की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

टैक्सी एसोसिएशन अध्यक्ष नीरज जोशी ने बताया कि चायना की नापाक हरकत के बाद अब वे बिल्कुल भी मित्रता के काबिल नही है। अब समय आ गया है कि केंद्र सरकार द्वारा चीन को मुंह तोड़ जबाब देना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रायोफिटिक फ्लोरा ऑफ गैरसैंण ,उत्तराखंड , वेस्टर्न हिमालय पुस्तक फ्लोरा का किया लोकार्पण एवं विमोचन

उन्होंने कहा कि अब एक बार फिर से सर्जिकल स्ट्राइक करने का समय आ गया है। हम सब टैक्सी ट्रेवल्स एसोसिएशन के लोग सरकार के साथ है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल ने किये 51 पुलिस निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों के तबादले

इस दौरान दीप चंद, शैलेन्द्र,संजय चंद्रा, राजन लाल,इरफान, प्रताप,हेमंत कुमार,ओमवीर सिंह,कमल जोशी,एलडी उप्रेती,कुर्वान अली,नरेंद्र नैनवाल,राम सिंह,केशव,महेंद्र खाती, पम्मी खान,अतिक अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page