कोसी नदी में दिन और रात चल रहा है अवैध खनन का कारोबार

कोसी नदी में दिन और रात चल रहा है अवैध खनन का कारोबार

कोसी नदी में दिन और रात चल रहा है अवैध खनन का कारोबार

Share this! (ख़बर साझा करें)

प्रशासन और पुलिस विभाग के नाक नीचे हो रहा है अवैध खनन का कारोबार

गौरव बिष्ट, नैनीताल ( nainilive.com )- बेतालघाट ब्लाक के रतौड़ा के आस पास इन दिनों कोसी नदी में समतलीकरण के पट्टे चल रहे हैं। जिसमे कोसी नदी का सीना चिरकर दो से तीन पोकलैंड मशीने गहराई से आरबीएम निकालने में लगी है। इन पट्टो में से क्षमता अधिक उपखनिज निकासी के बाद भी अवैध खनन जारी है। कई बार ग्रामीणों द्वारा अवैध खनन की शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाही नही हो पाती है। वही ओवर लोडिंग से उड़ती धूल से परेशान ग्रामीण कई बार में सड़क में जाम भी लगा चुके है। वर्धो ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष भुवन मेहरा ने बताया क्षेत्र में लगातार नए नए स्टोन क्रशर खुलने से धूल पूरे क्षेत्र में फैलने से आस पास का वातावरण भी प्रदूषित होने से लोगों को बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अमर उजाला द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता शपथ अभियान में शिक्षको विद्यार्थी ने ली मतदान करने की शपथ

वही ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में भी पट्टो के लिए अनिमिताये के लिए कोश्याकुटोली के उपजिलाधिकारी को इस विषय मे संज्ञान लेने को कहा गया था। जिसके उपरांत भी खनन माफियो द्वारा ना सी सी टीवी कैमराए ना धर्म काटे लगाये गए है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण में आला विभागों की मिली भगत होने की भी बात कही है। वही कल रात हुई वाइरल वीडियो में ग्राम प्रधान ने कहा कि इस बीच पूरे ब्लॉक की हालत खराब हो चुकी है। जिसकी सूचना जिले में जिला आधिकारी, जिले की कप्तान, खनन आधिकारी, आधिकारी, ब्लॉक के आला अधिकारियों को दे दी है उन्होंने कहा कि दिन में खुले आम पट्टो के नाम पर अवैध खनन का कार्य चल रहा है।

वही कल रात भी बड़ी बड़ी मशीनों द्वारा लोगो की नाम जमीन को खोदा जा रहा हैए जिसमे अभी तक प्रसासन द्वारा कोई कार्रवाई नही की जा रही है। उन्होंने कहा कि धारी तथा खैरनी में भी 2 क्रेसरो के खुलने के लिए बाहरी लोग दबाव बना रहे है। जिसको ले कर कल ग्राम सभा में महिलाओं युवाओ द्वारा प्रदर्शन किया गया था। वही ग्राम संगठन के मंत्री ने अवैध खनन का वीडियो वायरल किया है। जिसमें रातों.रात ट्रकों के माध्यम से कोसी नदी में चल रहे अवैध खनन ले जाया जा रहा है। वही उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से बार.बार अनुरोध करने पर भी कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  आमजनमानस के आवश्यक वाहनों की आवागमन पर नही होगा कोई प्रतिबंध

उन्होंने जल्द ही अवैध खनन पर कार्रवाई करने की मांग की है। जिससे ग्रामीणों को समस्याओं का सामना ना करना पड़े। उन्होंने बताया कि रात के 8 बजे से लेकर सुबह के 3 बजे तक बेतालघाट में अभी ट्रक सामग्री ले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रात्रि 8 बजे से सुबह 3 बजे तक यहां अवैध खनन का काम चल रहा है। उन्होंने कई बार एसडीएम और पुलिस विभाग से ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया मगर आज तक ना तो जिला प्रशासन और ना ही पुलिस प्रशासन ने कोई कार्रवाई करना उचित नही समझा। उन्होंने बताया कि यह सब काम पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के नाक के नीचे हो रहा है। यह पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के नाक के नीचे हो रहा है। जिसके लिए उन्होंने उन्होंने कई बार आंदोलन भी किया गया है। मगर उन्हें आश्वासन के सिवा और कुछ नहीं मिल रहा है। जिसके लिए उन्होंने उन्होंने कई बार आंदोलन भी किया गया है मगर उन्हें आश्वासन के सिवा और कुछ नहीं मिल रहा है। बताया कि अगर क्षेत्र में ऐसे ही अवैध कारोबार चलता रहा तो आने वाले समय में यहां बहुत बड़ा भूस्खलन भी हो सकता है। जिसमें सैकड़ों लोगों की जान भी जा सकती है। प्रशासन और सरकार को अवैध खनन के कार्य को जल्दी ही रोकने की कवायद शुरू कर देनी चाहिए।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page