दुःखद घटना : बगड़ तल्ला में घर के सामने से 22 वर्षीय युवती को उठा ले गया जानवर , ग्रामीणों ने जताया गुलदार की आशंका
नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तराखण्ड में मानव वन्य जीव संघर्ष के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं । बीती शाम नैनीताल के नजदीक गांव से बहुत दुःखद घटना सामने आई है । ब्लॉक कोटाबाग के पर्वतीय ग्राम सभा बगड़ पंगोट में बीती सायंकाल लगभग 6 बजे के करीब जंगली जानवर संभवतः गुलदार द्वारा घर के सामने से 22 साल की युवती पर हमला कर घसीटते हुए जंगल की ओर ले जाने की घटना सामने आई है । मौके में वन विभाग की टीम और ग्रामीणों द्वारा युवती की तलाश जारी है ।
ग्राम सभा बगड़ तल्ला के निवासी गोधन सिंह मेहरा की 22 वर्षीय पुत्री सुमन मेहरा को सायं लगभग 5.20 पर घर के सामने से ही जंगली जानवर संभवतः गुलदार घसीट कर जंगल की ओर ले गया । ग्रामीणों द्वारा जंगली जानवर संभवतः गुलदार द्वारा युवती को उठा ले जाने की सूचना वन विभाग को दी गई । साथ ही उनके द्वारा आस पास के जंगल में युवती की ढूंढ खोज को जाने पर युवती के कपड़े के टुकड़े और खून के निशान मिले हैं । सघन अभियान के बाद भी युवती का पता नहीं चल पाया है । वन विभाग द्वारा भी युवती को गुलदार या बाघ से ले जाने की पुष्टि नहीं हो पाई है ।


नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग