नैनीताल के सेनेटोरियम सिरोड़ी मोटर मार्ग को तत्काल बनाए जाने के लिए केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने दिए निर्देश

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com)- केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने नैनीताल के सेनेटोरियम सिरोड़ी मोटर मार्ग को तत्काल बनाए जाने के लिए अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग नैनीताल को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर कहा है कि सेनेटोरियम सिरोड़ी मोटर मार्ग की लंबाई 8 किलोमीटर है जोकि विगत कई वर्षों से आपदा के कारण पूर्णता क्षतिग्रस्त हो गया है जिसे नवीनीकरण से ठीक किया जाना संभव नहीं है क्योंकि मार्ग में अनेक स्थानों पर दीवारें नालियां क्षतिग्रस्त हैं लिहाजा इसका पुनर्निर्माण किया जाना आवश्यक है इस मोटर मार्ग में 6 किलोमीटर से 8 किलोमीटर तक की सतह कच्ची है जिसका पक्का होना आवश्यक है । इस मोटर मार्ग में विगत कई वर्षों से कलवट, ब्रेस्ट वॉल, रिटेनिंग वॉल क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। लिहाजा सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे भी हो गए हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ दीर्घकालिक योजनाओं पर विशेष फोकस- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)

श्री भट्ट ने पत्र में लिखा है कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए गए लेकिन उक्त सड़क के नहीं बनने से क्षेत्र वासियों को परेशानी हो रही है और लोगों में आक्रोश है। लिहाजा उक्त मार्ग के राज योजना में नव निर्माण का आगणन बनाकर तत्काल शासन को भेजना सुनिश्चित करें। ताकि जल्दी सड़क बन सके और लोगों को राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page