Uttarakhand Weather Update : अगले तीन दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज , मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी
देहरादून ( nainilive.com )- बीते कल से उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में हो रही बारिश से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं लग रहे हैं. गर्मियों में इस बारिश ने ठण्ड का एहसास दिला दिया है। वहीँ उत्तराखंड में फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं हैं , मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में 3 मई तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। जिसको लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गरज चमक के साथ होने की संभावना है वहीं 3000 मीटर व इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार हैं। वहीं कुछ स्थानों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट रहेगा।
1 मई को यलो और 2 और 3 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में 1 मई को यलो अलर्ट से जारी करते हुए आंधी , गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक 1 मई को राज्य में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं , आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। वही 2 और 3 मई को मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट के मुताबिक राज्य में कहीं-कहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने , गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग