दिल्ली में महिला पायलट और पति ने 10 साल की घरेलू नौकरानी को किया टॉर्चर, गुस्साई भीड़ ने दंपत्ति को पीटा
नई दिल्ली (nainilive.com) – दिल्ली के द्वारका में एक महिला पायलट और उसके पति की भीड़ ने पिटाई कर दी. आरोप है कि दंपति ने घर में 10 साल की नाबालिग घरेलू नौकरानी को रखा था. दंपति नाबालिग को प्रताडि़त भी करते थे. इसकी जानकारी के बाद भीड़ पायलट के घर पहुंची और दंपति की पिटाई कर दी.
जानकारी के मुताबिक, महिला का पति भी एयरलाइन कर्मचारी है. पायलट दंपति के पड़ोसियों को जानकारी मिली थी कि उनके घर में मौजूद नाबालिग घरेलू नौकरानी को प्रताडि़त किया जाता है. बुधवार को पायलट दंपति के पड़ोसी उनके घर पहुंचे और उनकी पिटाई कर दी. महिला पायलट और उसके पति की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
वीडियो में कैद हुई घटना में भीड़ को महिला पायलट और उसके पति की पिटाई करते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान महिला पायलट वाले ड्रेस में दिख रही है. दंपति के घऱ के बाहर पहुंची भीड़ में मौजूद महिलाओं ने आरोपी महिला पायलट को घर से खींच कर निकाल लिया और जमकर उसकी पिटाई की.
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग