खेलो के जरिए युवाओ को नशे की प्रवृत्ति से रखा जाएगा दूर:आप पार्टी

खेलो के जरिए युवाओ को नशे की प्रवृत्ति से रखा जाएगा दूर:आप पार्टी

खेलो के जरिए युवाओ को नशे की प्रवृत्ति से रखा जाएगा दूर:आप पार्टी

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- समाज में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ नौजवानों एवम् छात्रों का ध्यान अन्य गतिविधियों की और आकर्षित करने के लिए आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा नगर इकाई द्वारा एक नयी पहल की गई , इसके तहत नौजवानों एवम् छात्रों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की और प्रोत्साहित करने के लिए खेल गतिविधियों की और उनका रूझान बढ़ाया जायेगा।

यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट को कहीं और शिफ्ट करना नहीं होगा आसान: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा द्वारा नैनीताल नगर में , युवाओं में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए खेल गतिविधियां आयोजित की जाएगी। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र लाल , युवा नेता मोहम्मद शान बुराहान , सन्नी सेलवान के प्रयासों से आज ,माल रोड स्थित होटल पैलेस में एक संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें युवा मोर्चा को इन गतिविधियों में तेजी लाने के किक्रेट का किट दिया गया , जिसके तहत युवा मोर्चा नैनीताल के विभिन्न हिस्सों में ,खेल गतिविधियों को आयोजित करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में “बाखली” ग्राम दुकान का हुआ शुभारंभ

यह भी पढ़े – मुख्यमंत्री ने विश्व विख्यात कैंची धाम के किए दर्शन प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगी दुवा

यह भी पढ़ें : नवनिर्वाचित वाल्मीकि सभा पदाधिकारियों को विधायक संजीव आर्य ने दिलाई शपथ

माल रोड स्थित इस कार्यक्रम में बोलते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र लाल ने नौजवानों और छात्रों का आह्वान करते हुए कहा ,कि नैनीताल नगर पर्यटन क्षेत्र के साथ साथ शिक्षा और खेल गतिविधियों के लिए भी पूरे देश प्रदेश में प्रसिद्ध है , परन्तु कुछ वर्षों से नगर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में , युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति एक गहन चिंतन का विषय है , और आज समाज के हर वर्ग का ये उत्तरदायित्व बनता है ,कि वह इस सामाजिक बुराई से युवाओं और छात्रों को बचाने के लिए आगे आये, क्योंकि नौजवान और छात्र ही इस देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता हैं ,अगर नौजवान और छात्र इस प्रवृत्ति की और आगे बढ़ेंगे। तो ये पूरे समाज के लिए अहितकर होगा ,
‌‌ नगर अध्यक्ष शाकिर अली ने कहा कि युवा मोर्चा का ये प्रयास अत्यन्त सराहनीय है , और आम आदमी पार्टी उनके इन प्रयासों में सदा साथ रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता देवेंद्र लाल तथा संचालन नगर महामंत्री महेश आर्य ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने सफाई कार्मिकों की समस्याओं की समीक्षा की

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी को सेरावीक वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार दिए जाने की हुई घोषणा

यह भी पढ़ें : नगर कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री के नैनीताल दौरे का शांतिपूर्वक विरोध का ऐलान

इस दौरान नगर अध्यक्ष शाकिर अली,नगर उपाध्यक्ष आर सी पंत, उमेश तिवारी , नगर मंत्री मोहित राजपूत , विजय साह , संगठन मंत्री सतनाम सिंह , महिला मोर्चा अध्यक्ष विधा देवी , मंत्री जसप्रीत कौर , युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल कुमार , शाहरुख , नितिन गौरव ,सौरभ , सन्नी सेलवान ,नगर उपाध्यक्ष हरीश बिष्ट ,गोधन सिंह , सुखविंदर सिंह ,सुल्तान अहमद , आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लंबे समय से फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार, थाना तल्लीताल/भीमताल पुलिस टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही

यह भी पढ़ें : सुरक्षा एवं जीवन रक्षा के लिए कोरोना वैक्सीन लिया जाना जरूरी है -उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा

यह भी पढ़ें – नैनीताल में आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री के दौरे को बताया हवा हवाई

यह भी पढ़े – नैनीताल में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाकर कांग्रेसियों ने किया विरोध

यह भी पढ़े – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

नैनी लाइव के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -:

facebook पर : https://www.facebook.com/nainilive

twitter पर : https://twitter.com/nainilive

whatsapp पर : https://chat.whatsapp.com/CeiIF1I0fdlGtZpWu6eGBr

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page