बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड के लाल पवनदीप राजन ने जीता इंडियन आइडल का खिताब

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड के लाल पवनदीप राजन ने जीता इंडियन आइडल का खिताब

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड के लाल पवनदीप राजन ने जीता इंडियन आइडल का खिताब

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क ( nainilive.com )- सोनी टीवी पर प्रसारित प्रसिद्ध म्यूजिक शो इंडियन आइडल का खिताब उत्तराखंड के लाल पवनदीप राजन ने अपने नाम कर लिया है। आज प्रसारित कार्यक्रम में अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों के दम पर पवनदीप ने यह खिताब हासिल किया है। हालांकि बीते हफ्ते से ही पवनदीप इस शो में सबसे फेवरेट कंटेस्टंट के रूप में आगे थे।

उत्तराखंड के मूल चम्पावत निवासी पवनदीप राजन ने इंडियन आइडल का खिताब जीतकर पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन कर दिया है। वहीँ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवनदीप को भेजे अपने विशेष सन्देश में एक मार्ग का नाम उनके नाम पर रखने का ऐलान भी किया। वर्ष 2015 में रियलिटी शो ‘द वॉइस इंडिया सीजन 1’ (The Voice India) भी जीता और उसी से उनके म्यूजिक करियर की शुरुआत हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार" की एक और बड़ी कार्यवाही, IPL सट्टा गैंग का करोड़ो का खेल बेनकाब

पवनदीप के खिताब जीतने से उनके चाहने वालों और पूरे उत्तराखंड में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी है। सोशल मीडिया में उनको बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun : पति के निधन के बाद ई-रिक्शा ऋण चुकाने में असमर्थ विधवा की मदद को आगे आया प्रशासन, रायफल क्लब से सहायता राशि स्वीकृत
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page